Kaimganj news-रोजी गमाने वाला संविदा लाइनमैन फरियाद करता हुआ भटक रहा , लेकिन अधिकारी एक – दूसरे के ऊपर टाल कर झाड़ रहे अपना पल्ला
कायमगंज /फर्रुखाबाद 3 नवंबर 2023
भटासा के संविदा कर्मी लाइनमैन को उसकी नौकरी से हटाकर बाहर का रास्ता दिखाया गया है । बेरोजगार हुए संविदा कर्मी ने डीएम से फरियाद की और कहा वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर टाल रहे। इस पर जांच के आदेश दिए गए है।
क्षेत्र के गांव भटासा निवासी श्रीकृष्ण पुत्र प्रेमचंद्र ने कहा कि वह संविदा पर लाइमैन था। उसे 28 अगस्त को कार्य करने से रोक दिया और पिछला वेतन भी नहीं दिया। इससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। श्रीकृष्ण ने मांग की कि उसे कार्य पर दुबारा बुलाकर पिछला भुगतान दिया जाए। जबकि वह एसडीओ से मिल चुका है। उनका कहना है कि सुपरवाइजर के पास जाओ। तो वह कहते हैं कि उन्होंने नहीं निकाला है। श्रीकृष्ण का कहना है जब वह सुपरवाइजर के पास गया तो सुपरवाइजर ने कहा कि जेई से बात करो। जब वह जेई के पास गया तो उन्होंने ने भी कहा कि उन्होंने नहीं निकाला है। इससे वह परेशान है। इस पर डीएम ने एक्सईएन को जांच के निर्देश दिए है।
इनसेट: –
अजीब कारनामा बिजली विभाग का : – दो मीटर लगे दर्शाकर गरीब महिला के नाम भेज दिया बिल
-डीएम से गुहार लगा महिला ने कहा साब , अचानक 11 हजार का बिल आने पर पता चली बात
कायमगंज / फर्रुखाबाद3 नवम्बर2023
अजीब लापरवाही बिजली विभाग की : एक गरीब महिला दो मीटरों का बिल भरने को मजबूर है। जब उसका अचानक 11 हजार का बिल आया तो उसे दो मीटरो के बिल के बारे में पता चला। उसने डीएम से फरियाद की। डीएम ने जांच के आदेश दिए है।
क्षेत्र के गांव लालबाग हमीरपुर निवासी सुहेल मिया अंसारी की पत्नी नफीसा ने डीएम से फरियाद कि वह अपने बिल का भुगतान समय पर करती है। अचानक 11 हजार का बिल देख कर उसके होश उड़ गए। जब वह रुटौल बिजली घर पर पहुंची। जहां पता चला कि उससे दो मीटरों का भुगतान लिया जा रहा है। जबकि उसका एक ही घरेलू कनेक्शन है। उसके नाम कोई दूसरा कनेक्शन नहीं है। ऐसे में वह बेहद परेशान है। इस पर डीएम ने एक्सईएन को जांच के आदेश दिए।
यह कोई अकेला अजीबोगरीब करिश्मा विद्युत विभाग की लापरवाही का नहीं हैl ऐसे बहुत से अंधे खेल जो बिजली विभाग खेल रहा हैl उसका नुकसान उठाने के लिए बेचारे गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ता मजबूर हो रहे हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा: जहां भगवान बुद्ध उतरे थे स्वर्ग से धरती पर, आस्था और इतिहास का है अद्भुत संगम
Farrukhabad news -फर्रुखाबाद जनपद में स्थित संकिसा, बौद्ध धर्म के आठ प्रमुख तीर्थों में शामिल[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कोतवाली में मची भगदड़: बिजली के तारों ने उगली आग, राख होने से बचा महिला परामर्श केंद्र
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली परिसर शुक्रवार की शाम उस वक्त छावनी के बजाय ‘अखाड़ा’[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय मजदूर गिरा, गंभीर
Farrukhabad news-कंपिल निवासी युवक कानपुर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन पर, संतुलन बिगड़ने से[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली राहत: सिक्योरिटी क्लियरेंस का रास्ता साफ, भारतीय महिला बनीं अंतरिम CEO
Delhi newsनई दिल्ली / नोएडा :- ” द एंड टाइम्स न्यूज ” लंबे समय से[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सरकारी जमीन पर दबंगई की ‘कटाई’: रातों-रात गेहूं की फसल साफ, प्रशासन को ठेंगा दिखाने वाले 4 पर FIR
Farrukhabad news जुर्माना भरा नहीं और काट ली फसल; शमशाबाद के समैचीपुर चितार में सरकारी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद की बेटी ने मारी बाजी: अंशिका यादव ने यूपी बोर्ड में गाड़ा सफलता का झंडा, प्रदेश में मिला चौथा स्थान
Farrukhabad news मंझना की मेधावी ने बढ़ाया मान: 97.17% अंकों के साथ बनीं जनपद की[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दबंगों का तांडव! अब एनसीआर से बना मुकदमा
KAIMGANJ NEWS 👉 शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू गोदाम की छत से गिरा वृद्ध श्रमिक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
KAIMGANJ NEWS 👉 लघुशंका के लिए उठा था, संतुलन बिगड़ा और नीचे हैरो पर गिरा—परिवार[...]
Apr