Kaimganj news –आयोजन के अंतिम दिन मनमोहक झांकियां से सुसज्जित निकली भगवान शिव की बारात

Picsart 23 10 14 17 36 25 841

Kaimganj news-सांझी आयोजन में वर के रूप में सजे भगवान भोले पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

कायमगंज / फर्रुखाबाद14 अक्टूबर 2023
नगर के बजरिया स्थित शीतल सांझी मंडल की ओर से शुक्रवार को सांझी महोत्सव के अंतिम दिन मनमोहन झांकियां से युक्त भगवान भोले की बारात प्रस्थान का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया । सांझी महोत्सव के अवसर पर दूल्हा बने भगवान शिव की झांकी के ऊपर श्रद्धालुओं ने श्रद्धावनत हो अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा कर भक्ति भाव प्रदर्शित किया । सांझी महोत्सव में भगवान के स्वरूपों की नैना भिराम झांकियां निकाली गईं। सबसे ज्यादा शिव बारात आकर्षण का केन्द्र रहीं। रथ पर सवार बाबा भोलेनाथ की बारात जैसे ही नगर के मुख्य मार्गों से निकली वैसे ही बाबा के उदघोष से नगर गुंजायमान हो उठा। भगवान शिव की बारात में भूत-प्रेत आदि शामिल हुए । भूत प्रेतों का नृत्य देखकर लोग खूब लोट पोट हुए। वहीं दूल्हा बने शिव के साथ देवी- देवता साथ चल रहे थे। सांझी महोत्सव में भगवान के स्वरूपों की झांकिया लोगों ने छतों,दूकान के बाहर बनी पटियों सड़कों के किनारे,घरों की खिड़की से देखी। जब रोड से माॅ काली का अखाड़ा निकला तो लोग कलाकारों के करतब देखकर दांतों तले उंगली दबा गए। माॅ काली का भव्य रूप भक्ति की गंगा बहा रहा था। सांझी महोत्सव में बज रहे भगवान के भजनों पर लोग झूम रहे थे। सांझी महोत्सव में हनुमान जी का विराट रूप,श्रीखाटू श्याम निशान यात्रा,सप्त श्रृर्षि सहित विभिन्न स्वरूपों की झांकियां नगर के बजरिया से शुरू होकर श्यामागेट,लोहाई बाजार,मुख्य चैराहा,गंगादरवाजा शिवाला मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सुबोध गुप्ता मंशराम,मुकेश वर्मा बुलाकी,विवेक शर्मा,गोविन्द शर्मा,मुकेश दुबे,जाॅनी सक्सेना,अमर गुप्ता,टोनी वर्मा,मुकेश दुबे आदि पदाधिकारी साथ रहे।
इनसेट: –
सांझी में शामिल झांकियां देखने के लिए लगी होड़ के बीच हुई जमकर धक्का मुक्की
कायमगंज -14 अक्टूबर
बजरिया में शीतल सांझी मंडल की तरफ से भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जा रही थी। तभी कुछ युवाओं में धक्का मुक्की होने लगी। हंगामा देख महोत्सव में मौजूद लोगों ने किसी अप्रिय घटना या झगड़ा , जब तक बढता , बीच-बचाव कर स्थिति को सभालते हुए उतावले हो रहे झगडालू युवाओं को समझा बुझाकर मामले को रफा दफा करा दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes