Kaimganj news –आलम बदहाली का: -वाहन स्टैंड होने के बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल ओपीडी के सामने बरामदे में ही खडे करते हैं अपने दो पहिया वाहन

Picsart 23 10 14 15 56 21 943

Kaimganj news – वाहन खड़े करने से वहां नहीं बचती कोई जगह , जिससे मरीज बैठने को भी तरसते हैं
कायमगंज/ फर्रुखाबाद14 अक्टूबर 2023
नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन भारी-भरकम बजट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष खर्च करता है । दवाइयां वेतन , अस्पताल भवन , कर्मचारियों को रहने के लिए आवास के साथ ही साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं पर प्रति महीने या फिर बिल्डिंग आदि के लिए करोड़ों रुपया एक मुस्त व्यवस्था करके शासन चाहता है कि हर गरीब मध्यमवर्गी या आम नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं । इन सबके साथ शासन से , आने वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड वायज बेड तथा बिस्तरों की व्यवस्था एवं ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था लगभग हर एक उच्च स्वास्थ्य केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केद्रों पर भी की जाती है । किंतु इतने बड़े इंतजाम के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज का हाल भगवान भरोसे ही चल रहा है । जैसा की समाचार के साथ प्रकाशित फोटो देखकर ही आप अव्यवस्था तथा बदहाली के आलम का अंदाजा लगा सकते हैं । इस सरकारी अस्पताल में ओपीडी के ठीक सामने भवन परिसर के अन्दर जहां बने कक्ष में बैठकर डॉक्टर मरीज को देखते हैं । इस कक्ष के गेट के बिल्कुल पास जिस जगह मरीजों को बैठने की व्यवस्था की गई है । उस पूरी जगह पर मरीजों के बैठने की बजाय इस अस्पताल में नियुक्त / कार्यरत कर्मचारियों के दो पहिया वाहन , एक दिन नहीं , हर एक रोज खड़े होते हैं । दो पहिया वाहन खड़े होने की वजह से स्थान ही शेष नहीं बचता । जहां रोग पीड़ित व्यक्ति आकर बैठ सके । यहां आना और इंतजार करना उस बेचारे की मजबूरी होती है । लेकिन जब जगह तक बैठने को शेष न रह जाए तो बेचारा मरीज इधर-उधर खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करता हुआ दिखाई देता है । जब भीड़ अधिक होती है तो मरीजों तथा उनके तीमारदारो को अस्पताल की अंदर वाली सड़क पर धूप और उड़ती हुई धूल मिट्टी जैसी स्थिति में खड़ा होना पड़ता है। वाहन स्टैंड होने के बाद भी मरीजों की सुविधा की परवाह न करते हुए लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी ओपीडी परिसर के अंदर इस स्थान पर रोज आकर अपने दो पहिया वाहन खड़े कर देते हैं । ऐसा करने वाले कर्मचारियों की मानसिकता से एक ओर जहां रोग पीड़ित मानवता तड़फती है। वहीं दूसरी ओर बेहतर तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने की शासन की नीति पर भी ग्रहण लगा हुआ है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes