Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद अभी पिछले एक माह पूर्व हापुड़ की घटना को लेकर कायमगंज रेवन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर में ही पुतला दहन कर नारे वाजी की थी । जिसे तहसील प्रशासन ने कानून के विपरीत बताते हुए अधिवक्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस सम्बन्ध में वकीलों ने उपजिलाधिकारी से मिल कर दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने की मांग की थी । वकीलों का कहना है उस दौरान वहां मौजूद क्षेत्राधिकारी व इस्पेक्टर की ओर से मुकदमा खत्म करने का आश्वाशन दिया गया था। जिसके चलते उन लोगों ने अपनी हड़ताल कुछ दिनों के लिए समाप्त कर दी थी। मुकदमा खत्म न होने पर मंगलवार की शाम वकील एकत्र होकर फिर एसडीएम से मिले। वकीलों का कहना है की पुलिस प्रशासन की ओर से कोई सही जबाब नहीं दिया गया है। जिसके चलते वह बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सामान्य कामकाज से लेकर न्यायिक कार्यों सहित सभी कार्य प्रभावित हो रहे है । कयास लगाया जा रहा है कि यदि वकीलों की मांग प्रशासन तथा पुलिस ने नहीं मानी तो हड़ताल लंबे समय तक हो सकती है । क्योंकि आक्रोशित अधिवक्ता प्रशासन तथा पुलिस पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे है और वे मुकदमा वापसी के अलावा किसी भी विकल्प पर सहमत न होने की बात पूरी दृणता से कहते सुने जा रहे हैं । रेवेन्यू वार एशोसिएशन की बैठक एवं हडताल में संगठन अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव , महासचिव अवनीश कुमार गंगवार , अधिवक्ता कैलाश चंद्र आर्य , माधव शुक्ला , सुदेश कुमार , अनोखेलाल शाक्य , विमल कुमार ,अवधेश कुमार , नीरज कुमार , कृष्णचन्द्र वाथम , खेन्द्र रवेन्द्र कुमार शाक्य , रामपाल सिंह , संजय कुमार भास्कर , अनिल कुमार , मोहम्मद उमैर खान , कुमारी विनीता आदि बडी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr