Kaimganj news –रेवन्यू बार एसोशिएसन ने तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू किया, तहसील परिसर में पुतला फूकने पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Picsart 23 09 27 16 00 13 874

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रूखाबाद
रेवन्यू बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। वकीलों ने तहसील में दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकद्मा स्पंज की मांग की है ।
बीते दिनों रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष समेत 24 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ तहसील परिसर के अंदर पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत चल रहे है। वकीलों ने दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी यदि मुकद्मा स्पज नहीं किया तो अनिश्चिकालीन कलमबंद हड़ताल करेंगे। इसको लेकर बुधवार को वकील परिसर पहुंचे। जहां दरी बिछाकर बैठ गए। रेवन्यू बार के अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव व सचिव अवनीश गंगवार ने कहा पुलिस प्रशासन का यह रवैया बेहद खराब रहा है। वह लोग शंतिपूर्ण पुतला फूंक रहे थे। लेकिन वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने साफ कहा जब तक मुकदमा स्पंज नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर जानकारी हुई है कमेटी बना दी गई है। उन्होंने कहा जल्द ही यह अधिनियम लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान इंदे्रश गंगवार, लज्जाराम, रोहित कुमार, रमाकांत वर्मा, अनोखेलाल शाक्य, सुनील कुमार गंगवार, रामनिवास राठौर, राजेश राठौर, शिवमंगल बाथम, रामदास वर्मा, नीरज कुमार, रामनरेश शर्मा, राहुल सक्सेना, प्रमोद चंद्र गंगवार, सुरेन्द्र सिंह, रामसिंह गौतम, अरविंद प्रताप सिंह, अनीस खां, रीना भारद्वाज, धर्मेन्द्र सिंह, गौरव सिंह गंगवार, नाजिर खां उर्फ फहीम खां, रविंद्र सिंह, विवेक कुमार, मयक मिश्रा, प्रदीप यादव, विमलेश यादव, कृष्ण कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes