Kaimganj news –घोटालों में दोषी करार , आदेश के बावजूद भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त पूर्व ग्राम प्रधान से वसूली न होने की जानकारी देते हुए ग्रामीण ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 16 सितंबर 2023

प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने तथा घोटालेबाजों को सबक सिखाने की बात बार-बार करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी घोटाले की लंबी फेहरिस्त सामने आने के बाद एक पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए घोटाले की धनराशि की वसूली न होने पर हैरानी व्यक्त करते हुए ग्रामीण ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंप कर तत्काल जनहित में वसूली किए जाने की गुहार लगाई । आज जिलाधिकारी के कायमगंज आगमन पर विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत बिल्सड़ी के निवासी ओमशिव चतुर्वेदी , जिलाधिकारी के सामने शिकायती पत्र लेकर पहुंचे । जहां उन्होंने शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी ही ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान के के चतुर्वेदी तथा उनकी ग्राम प्रधान रह चुकी पत्नी ममता चतुर्वेदी के कार्यकाल में, इनके द्वारा विकास कार्यों के लिए आए राजकीय धन का घोटाला बड़े पैमाने पर किया गया । जिसकी शिकायत होने पर कई बार जांच हुई । जांच के उपरांत घोटालेबाजी में पूर्व ग्राम प्रधान को दोषी करार दिया गया । इसके उपरांत वसूली के आदेश जारी किए गए । किंतु भू – माफिया तथा घोटालेबाज ग्राम प्रधान जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है । आज तक प्रशासन द्वारा किए गए घोटाले की भारी भरकम धनराशि की वसूली नहीं की गई है । शिकायतकर्ता का कहना है कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा जांच कमेटी गठित की गई थी । जिसमें के के चतुर्वेदी तथा उनकी पत्नी ममता चतुर्वेदी दोनों दोषी पाए गए । जांच रिपोर्ट के बाद के के चतुर्वेदी व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव पर 4,78, 840 रुपया तथा उनकी पत्नी ममता चतुर्वेदी पर 4,76,310 रुपया जिसमें सचिव को शामिल करते हुए दोषी बताकर वसूली के आदेश जारी हुए थे । लेकिन इन घोटालेवाजों से आज तक एक फूटी कौड़ी भी प्रशासन द्वारा वसूल नहीं की गई है । इतने बड़े राजस्व की हांनि घोटाला करके करने वालों को प्रशासन जानबूझकर ढील दे रहा है । बता दें आपको , कि के के चतुर्वेदी पर घोटालों का आरोप काफी पहले से लगता चला आ रहा है । लेकिन अपनी राजनीतिक पैतरेबाजी की कला में माहिर पूर्व प्रधान हमेशा बचते रहे हैं । इन्होंने अपने जीवन में तमाम पार्टियों भी बदली और तमंगा भी हासिल किया । बहुत पहले बसपा शासन काल में बसपाई बनकर इन्होंने कायमगंज ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया था । इसके बाद सत्ता परिवर्तन होने पर अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव की शरण में चले गए और अब पुनः सत्ता बदलते ही लोगों का कहना है कि उनकी आस्था भले ही किसी अन्य पार्टी में हो ,लेकिन अब यह भाजपा के एक कद्दाबर नेता की शरण में पहुंच गए हैं ।शायद यही इशारा करते हुए – शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रशासन इस घोटालेबाज से वसूली नहीं कर रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes