Kaimganj news–महिला की मौत से परिवार सदमें में
कायमगंज/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
महिला की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी जावेद की 30 वर्षीय पत्नी महताबजहां की अचानक हालत बिगड़ गयी। परिजन अस्पताल लाये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसकी मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
( 3 )
मार्ग दुर्घटना मे वृद्ध गंभीर घायल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
शमसाबाद क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराईपुर निवासी भगवानदास (60) मार्ग दुर्घटना मे गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया।
(4)
छत से गिरकर ग्रामीण हुआ घायल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
क्षेत्र के गांव अकाखेड़ा निवासी संजय कुमार (45) पुत्र दीवारी लाल छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।गंभीर हालत मे परिजन अस्पताल लाये।
(5 )
ठेकेदार ने मांगे रुपए पर लगाया मारपीट का आरोप
कंपिल/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
ठेकेदार ने आरोपित से रुपए मांगे। उसने मारपीट का प्रयास किया। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर कच्छ निवासी सतीश चंद्र कठेरिया गुजरात मे ईट भट्टे पर मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करते है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 80 हजार रूपये मजदूरो को बतौर एडवांस देने के लिए ले लिये। अब वह युवक न मजदूर भेज रहा है न रूपये लौटा रहा है। बार बार टालमटोल कर रहा है । शुक्रवार को पीड़ित ने रूपये मांगे तो उक्त युवक लाठी डंडे लेकर मारपीट पर अमादा हो गया। पीड़ित ने थाने आकर तहरीर दी है । पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।
(6)
माँ बेटा को पीटा, दी गई तहरीर
कंपिल/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
बरखेड़ा गांव में आरोपित ने माँ, बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी विमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी । जिसमे कहा की शुक्रवार सुबह उसका पुत्र लव कुश गांव मे ही डेरी पर दूध लेकर गया था। गांव के ही दो युवक पुत्र को देखकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उक्त युवको ने लात घूसो से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पर उक्त युवकों ने मेरे साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(7 )
शराब के नशे में राज मिस्त्री ने मकान मालिक से पीटा
कंपिल/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
शाहआलमपुर गांव में शराब पीकर राज मिस्त्री ने मकान मालिक से मारपीट की।
थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी अनुज कुमार ने गांव के ही राजमिस्त्री से दुकान का निर्माण करवाया । राजमिस्त्री के दीवार टेड़ी करने पर अनुज कुमार ने उसके आधे दिन के तीन सौ रुपए देकर उसको काम से हटा । गुरुवार देर शाम राज मिस्त्री शराब पीकर आया और रुपए मांगने लगा ।रुपए न देने पर राजमिस्त्री ने अनुज कुमार को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए। उनके भाई अर्जुन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने आकर तहरीर दी है । पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
(8)
वृद्ध की मौत मचा कोहराम
कायमगंज/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
क्षेत्र के गांव ममापुर निवासी वृद्ध नानिक राम (70) की अचानक हालत बिगड़ गयी परिजन अस्पताल लाये । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
(9)
दो ने पिया जहर ,हालत गंभीर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद15 सितम्बर
अलग -अलग स्थानों पर थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मिठौलिया निवासी धनंजय सिंह (30) पुत्र मोहरपाल सिंह व क्षेत्र के गांव मीरगंज निवासी गीता ने संदिग्ध हालत मे कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct