Shamshabad news–शिविर आयोजित कर जांच एवं की गई दवाइयां वितरित

Picsart 23 08 25 19 55 42 817

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2023 मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार चीफ फार्मासिस्ट ने पंचायत घर में शिविर लगाकर संक्रामक बीमारियो के शिकार 41 मरीजों को दवाइयां वितरित की, वही नौ मरीजों के खून की जांच भी की गई। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने आसपास बताबरण साफ रखने तथा संक्रामक बीमारियो के जन्म देने वाले जहरीले कीड़ों मक्खी मच्छरों से बचाव के टिप्स देते हुए कहा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
जानकारी के अनुसार विकास खंड शमसावाद क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद जहा एक लंबे समय से संक्रामक बीमारियों का बोलबाला है। इन संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से तमाम लोग बीमार चल रहे हैं। बताते हैं यहां एक महिला तथा एक नाबालिक किशोरी जो बुखार से पीड़ित चल रही थी की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी, के अलावा दो लोगों में डेंगू रोग के होने की भी जानकारी दी गई थी। उधर संक्रामक बीमारियो में सर्दी जुकाम बुखार खांसी मलेरिया टाइफाइड यहां तक कि दाद खाज खुजली जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कैंप लगाकर मरीजों के खून की जांच कराने तथा उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां वितरण कराए जाने की मांग की थी। चीफ फार्मासिस्ट राजीव शाक्य ने बताया ग्राम रोशनाबाद में मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल के निर्देश पर पिछले कई दिनों से रोशनाबाद में स्थित पंचायत घर जहां शिविर का आयोजन कर संक्रामक रोगों के शिकार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां दी की जा रही हैं। लैब टेक्नीशियन गौरव मिश्रा तथा लोकेंद्र कुमार द्वारा 9 मरीज के खून की जांच की गई। आयोजित शिविर में आए लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय तथा साफ सफाई रखने के साथ ही समय से उपचार लेने की सलाह दी गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes