Kaimganj news–*संक्षिप्त खबरें आओ देखें एक नजर में*

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

Kaimganj news–*मौसम ही सर्पदंश की घटनाओं का लगता है:- * आज फिर एक किसान को सर्प ने डसा

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2023
चारा मशीन के पास छिपे सांप ने किसान को काट लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया।
जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज के गांव कैल्ठा निवासी संजू पुत्र महेश चारा काट रहा था। तभी वहां छिपे सर्प ने काट लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
(2)
अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब सहित संयुक्त टीम ने दो को किया गिरफ्तार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अगस्त
आबकारी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित कच्ची शराब समेत दो को दबोच लिया।
आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे ने मंडी चौकी पुलिस के साथ नगर से सटे गांव प्रेमनगर में छापा मारा। जहां से मोहित निवासी तहसील चौराहा जनपद शिकोहाबाद व प्रेमनगर निवासी विपिन को दस -दस लीटर अबैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत चालान कर दिया गया।
(3)
रात के अंधेरे में चोरी छुपे चोरों ने काटे हरे पेड़
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अगस्त
कायमगंज- फर्रुखाबाद व्यस्त मार्ग पर स्थित टेड़ीकोन के समीप चोरो ने हरे पेड काट लिए। हरियाली बचाकर रखने वाले पेड़ों के स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी असद हुसैन का टेड़ीकोन के पास बाग है। जहां अज्ञात चोरो ने बेल का पेड़, शीशम व दादरूखा के हरे भरे पेड़ काट लिए। शायद जल्दबाजी में या ना ले जाने की स्थिति में चोर काटे गए पेड़ों का कटा हुआ कुछ हिस्सा छोड़कर बाकी लकड़ी लादकर चले गए। सुबह जब बाग मालिक असद बाग में पहुंचे। जहां पेड़ कटे देख हैरान रह गए। पीड़ित ने पुलिस व वन विभाग को चोरी से संबंधित घटना में कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है। किंतु समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी भी ज्ञात अथवा अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes