Kaimganj news –बंदरों ने गिराई दीवार से दबकर महिला हुई घायल

Picsart 23 08 25 18 59 49 202

Kaimganj news – नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बंदरों के आतंक से हर रोज कोई न कोई घायल होता रहता है। कही-कहीं तो लोगों की जान तक जा चुकी है
कायमगंज / फर्रूखाबाद 25 अगस्त 2023
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में घटी इस घटना में बेचारी एक महिला दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए तत्काल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बता दें की नगर से लेकर क्षेत्र के अधिकांश गांव में इस समय बंदरों का आतंक चरम पर है। आए दिन उत्पाती बंदर किसी न किसी को हमला करके घायल कर देते हैं, या फिर बड़ी घटना को भी अंजाम दे रहे हैं। इसी गांव घसियाचिलौली में इससे पहले बंदरों के हमले से ही एक बेचारे वृद्धि की छत से गिरकर मौत हो चुकी है। घटना के संबंध में बताया गया कि आज शुक्रवार को नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी महरुन पत्नी अफरोज अपने आंगन में बैठी थी। तभी बंदरो का झुंड दौड़ा और ऊपरी मंजिल पर बने कमरे की दीवार को बुरी तरह हिला दिया। दीवार महिला के ऊपर जा गिरी। जिसमें दबकर महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। महिला को मलवे से बाहर निकाला गया और सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इनसेट:-
*बंदरों को पकड़वाने की स्वयंसेवी संगठन करते आ रहे हैं मांग लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला*
बंदरों के आतंक से क्षेत्रीय लोग खासे परेशान हैं। क्योंकि इनके उत्पाद का शिकार होकर अब तक कई लोग बे मौत ही काल के गाल में समा चुके हैं। जबकि हर रोज बंदरों द्वारा काटे जाने से पीड़ित दर्जनों मरीज अकेले सीएचसी कायमगंज में ही उपचार तथा वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। यह क्रम पिछले लंबे अरसे से जारी है। भारतीय किसान यूनियन तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर पालिका प्रशासन कायमगंज से कई बार नगर के बंदरों को पकड़वाने की मांग की। लेकिन आज तक पालिका प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कारगर उपाय नहीं किया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes