Kaimganj news – लगभग 20 साल बाद कुंडा तक पहुंचा है बाढ़ का पानी, क्षेत्र में मचा हा-हाकार आवागवन में हो रही भारी परेशानी किसानों की फसलें हुई बर्बाद।
-कायमगंज/ फर्रूखाबाद 24 अगस्त 2023
इस वक्त बाढ़ के पानी में बहाव तेज है। गंगा से दस किमी दक्षिण की ओर स्थित कुंडा तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जो कहर बरपाए है। कुंडा पर बीस साल पहले पानी आया था। कुंडा पुल पर पानी चलने से राहगीर परेशान है। किसानों की मक्का की फसल बरबाद हो गई है। किसानों का कहना है वह कैसे करेंगे बेटियों के हाथ पीले करेंगे।
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा के किनारे बसे गांव में हलचल मची हुई। बाढ के पानी से ग्रामीण बेहद परेशान है। बाढ़ का पानी अब शहर की तरफ बढ़ रहा है। कायमगंज नगर से कुंडा की दूरी करीब दो किलोमीटर है। वहां बाढ़ का पानी कहर ढाए हुए है। कुंडा में लबाबल पानी भर गया है। वहां के पुल पर भी पानी चल रहा है। इससे राहगीरो को बेहद परेशानी क सामान करना पड़ रहा है। कुंङा के किनारे झाडियां मुसीबत बनी हुई है। इससे पानी का वहाव कुंड के साथ ही इधर उधर फैल रहा है। इससे खेतों में खड़ी मक्का की फसल बरबाद हो रही है। किसानों का कहना है यदि इसी तरह पानी भरा तो उनकी फसल नष्ट हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे तैसे कर्ज लेकर फसल बोई थी। सोचा था सहालग आने पर बेटी के हाथ पीले करेंगे। लेकिन नुकसान ने उनको कही का नहीं छोड़ा। बाढ़ का प्रकोप इस तरह से देखा जा सकता है कि गंगा से कुंडा की दूरी करीब 10 किलोमीटर होगी। इससे कहा जा सकता है बाढ़ का पानी कितनी तेजी से बढ़ रहा है। गांव में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पानी भरा होने से ग्रामीणो के शरीर में खुजली व त्वचा के अन्य रोग हो रहे है। बारिश के कारण पानी और बढ़ रहा है। गांव चौखड़िया, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गगईया, अकबरपुर, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांव में हालत बेहद खराब है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep