Shamshabad news–बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की भाकियू ने जिलाधिकारी से की मांग

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

Shamshabad news–शमसाबाद / फर्रुखाबाद 17 अगस्त 2023 बाढ़ की तबाही से बर्बादी हुई किसानों की फसलों को लेकर भाकियू (अराजनैतिक गुट) के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की। जानकारी के अनुसार गंगा कटरी क्षेत्र में एक लंबे समय से बाढ़ का प्रकोप जारी है। इस बाढ़ के प्रकोप के चलते गरीब मजदूर किसान सभी बेहाल हैं। अब तो घरों तक सैलाब देखा जा रहा है। किसानों की फसलें जल जलमग्न होकर खराब होती देखी जा रही हैं। भाकियू (अराजनैतिक गुट) के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी फर्रूखाबाद को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि बाढ़ की विभीषिका के चलते गंगा कटरी क्षेत्र के गांव कासिम पुर तराई जमुनिया नगला बाहजीतपुर सैदपुर पिस्तोर दादूपुर केहरी नगला कौआ नगला तथा समोचीपुर चितार सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गई। विभिन्न फसल को तैयार करने के लिए किसानों द्वारा हजारों लाखों रुपए की लागत लगाई गई थी। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित पत्र में बर्बाद हुए किसानों को सर्वे करा कर आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत, जिला सचिव संजय गंगवार, सूरजपाल, रामनिवास पालिया, जगदीश चंद्र, बृजेश कुमार , सहित तमाम किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes