Kaimganj news –अधिवक्ताओं ने प्रदेश में हुई वकीलों की हत्या के आरोपियों के विरुद्ध बुलडोजर एक्शन की बात कहते हुए, मृतक आश्रितों को नौकरी के साथ 50 – 50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की

Picsart 23 08 14 18 14 50 580

IMG 20230814 120331

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रूखाबाद 14 अगस्त 2023

कायमगंज मुंसिफ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने 8 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार सिंह को सौंपा।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

राज्यपाल के नाम संबोधित , सौंप गए ज्ञापन मेंअधिवक्ताओं ने कहा कि जिला सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद और अलीगढ़ के वकील अब्दुल मुगीश की वेखौफ हो हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दी।

Picsart 23 08 14 14 42 14 457

इन हत्याओं की बार एसोसिएशन ने तीखी निंदा करते हुए कहा कि जघन्य कांड के आरोपी अब तक आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं हुए । जल्द गिरफ्तारी की जाए।
साथ ही मृतकों के आश्रितों को अलग अलग 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Picsart 23 08 13 13 44 30 237

Picsart 23 08 12 12 56 15 562

इसके अतिरिक्त मृतक आश्रित के पारिवारिक एक -एक सदस्य को नौकरी दी जाए। वकीलों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हत्यारे के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया जाए ।

Picsart 23 08 12 15 29 09 366

वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई। तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होगे।, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

IMG 20230810 WA0001

Picsart 23 08 09 20 58 35 839

इस मौके पर अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप कुमार भोजवाल, आर्येन्द्र सिंह यादव, सर्वेश चंद्र यादव, सफीक खां, विलाल गौस खां, प्रणवीर कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, अजय माथुर, परम मिश्रा, खुशहाल खां, राजकुमार, वीपी सिंह, राजीव गंगवार आदि मौजूद रहे।

IMG 20230810 WA0013

इनसेट:-
रिवेन्यू बार एसोसिएशन ने न्याय कार्य से विरत रहकर वकीलों की हत्या पर रोष जताते हुए सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 अगस्त
रेवन्यू बार एसोषिएसन के भी दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या शर्मसार करने करने वाली है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सनी कनौजिया को सौपा। ज्ञापन अवसर पर रेवन्यू बार अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, महासचिव अवनीश गंगवार, कैलाशआर्य, माधव शुक्ला, सुरेश कुमार यादव, अनोखेलाल शाक्य, विमल कुमार यादव, अवधेष कुमार, नीरज कुमार शाक्य आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes