kaimganj news–दो जुआडी जुएँ के फड से, वही दो को नाजायज तमंचा तथा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Picsart 23 07 23 06 53 47 493

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 अगस्त 2023
पुलिस ने दो जुआडियों को जुएँ के फड से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों तथा एक बाइक पर सवार दो लोगों को घेराबंदी करके नाजायज तमंचा तथा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20230810 WA0001

मुखबिर की सूचना पर एसआई कृष्ण कुमार कश्यप तथा एसआई कामता प्रसाद ने पुलिस बल के साथ कायमगंज बाईपास मार्ग स्थित एक तंबाकू गोदाम के पास से घेराबंदी करके जुआ खेल रहे 2 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।जामा तलाशी में जुएँ के फड से ताश के पत्तों की एक गड्डी तथा ₹600, वही जामा तलाशी के दौरान उनकी जेब से एक के पास से ₹200 एवं दूसरे के पास से 300 रु०नकद बरामद हुए।

Picsart 23 08 09 20 58 35 839

पूछताछ में एक ने अपना नाम अंकित पुत्र तुलसीराम निवासी प्रेमनगर तथा दूसरे ने अपना नाम गौरव पुत्र गिरीशचंद निवासी प्रेम नगर बताया। वही पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से नाजायज असलाह लेकर भगौतीपुर शराब ठेके पर जाने वाले हैं। पुलिस ने वही ठेके से कुछ पहले मन्दिर के पास वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया।

IMG 20230810 WA0013

उसी समय एक बाइक पर आए तो युवा पुलिस को देख कर उल्टे वापस लौट कर भागने लगे। जिन्हें मौके पर मौजूद दो हमराह कांस्टेबलों ने घेर कर पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान एक के पास से दो जिंदा कारतूस 315 बोर और दूसरे के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में एक ने अपना नाम शनी उर्फ छुटका पुत्र महावीर गिहार निवासी थाना व कस्बा भोगॉव जनपद मैनपुरी तथा दूसरे ने अपना नाम बाबी पुत्र चरण सिंह गिहार निवासी अगतापुर थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज बताया। पुलिस ने इन दोनों का चालान आयुध अधिनियम धारा 3 व 25 एवं दोनों गिरफ्त में आए जुआडियों का चालान सार्वजनिक युवा अधिनियम धारा 13 के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes