Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 जुलाई 2023
क्षेत्र के गाँव लखनपुर निवासी महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी 5 वर्षीय बेटी पड़ोस में खेल रही थी। उसी समय गांव के प्रधान चरण सिंह के लड़के ने उसके एक लकड़ी मार दी। मैं उसकी शिकायत करने प्रधान के घर पर गई, तो प्रधान की पत्नी सुरमाला गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो गए। वहां पहुंचे कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इसके बाद फिर शाम को मेरे दरवाजे पर आकर ग्राम प्रधान ने भद्दी भद्दी गालियां दी। आरोप है कि जब महिला अपनी बकरी से दूध निकालने जा रही थी। उसी समय प्रधान वहां आ गए ।और महिला को वदनियत से घसीट कर अश्लील हरकतें करते हुए अपने घर की ओर खींच कर ले जाने लगे। इसी खींचतान में महिला दरवाजे पर बनी नाली में गिर गई । छीना झपटी में उसके कपड़े फट गए। उसका कहना है कि उसके शरीर में कई जगह बंद चोटें भी आई हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोजी रोटी के लिए सोनीपत में रहकर काम करता है । वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। प्रधान ने उसे धमकी देकर कहा है कि तुझे देख लिया जाएगा। इसलिए उसे प्रधान से खतरा उत्पन्न हो गया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान चरण सिंह व उनकी पत्नी सुरमाला के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 354, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep