Kaimganj news –अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी

Picsart 23 02 28 00 35 23 454

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2023

कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊटोला मजरा मऊ रशीदाबाद निवासी मोहम्मद आशू पुत्र सलाउद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसी के गांव का निवासी गुलजार पुत्र अफजाल खान बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है। इस पर इसी के परिवार के एक व्यक्ति की हत्या काआरोप है। गुलजार दिल्ली में रहकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के बाद कायमगंज भाग आता है और यहां आकर भी कानून विरोधी कृत्य करने में मशगूल रहता है । पीड़ित का कहना है कि इसने फर्जी ढंग से उसके परिवार की महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर दिया । वीडियो में काफी अश्लील शब्दों का महिलाओं के लिए प्रयोग किया गया है। यह वीडियो इसके द्वारा यूट्यूब पर डाला गया है। पुलिस का कहना है कि वह अपने काम पर जा रहा था। उसी समय इसने रास्ते में मुझे रोक कर 01लाख रुपया देने के लिए कहा साथ ही यह भी कहा कि यदि यह रुपया तुम मुझे नहीं दोगे तो मुझे वीडियो वायरल करने के दूसरा एक व्यक्ति 1,50,000 रुपया दे रहा है। मैं इस वीडियो के साथ 2- 3 और वीडियो वायरल कर दूंगा। मैंने जब इसकी शिकायत इसके घर पर की और इससे ऐसा न करने के लिए कहा तो पीड़ित का कहना है कि इस शातिर किस्म के व्यक्ति ने उसे तथा उसके परिवार को मारने की धमकी दी है। जिससे उसे तथा उसके परिवार को जान माल का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 506 – 507 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes