Shamshabad news–पुलिया बंद होने से बाढ़ का पानी पहुंचा गांव में, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ग्राम प्रधान ने खुलवाई पुलिया मिली राहत

Picsart 23 07 20 19 13 00 746

Shamshabad news–शमसाबाद / फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2023।
जानकारी के अनुसार विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम झौआ के मजरा पाती नगला जहां गांव के पानी के निकास के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया कई दिनों से बंद चल रही थी। अभी हाल के दिनों में आई गंगा में बाढ़ का पानी गांव में भर गया ।जलभराव के चलते दर्जनों घर जलभराव का शिकार हो गए । एक ग्रामीण की दीवार गिर गई । ग्रामीण या तो खुले आसमान के नीचे या फिर छतों पर बसेरा करने को मजबूर होने लगे। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि पुलिया खुलवाये जाने के लिए ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह से मांग की गई थी। लेकिन ग्राम प्रधान ने हाथ खड़े कर दिए गए थे। मजबूर ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हो रहे थे। उधर गांव पहुंचे हमारे प्रतिनिधि द्वारा जब ग्रामीणों से जानकारी दी गई तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक स्तर पर बंद पुलिया खुलवाए जाने की मांग की थी। इस खबर को कई मीडिया माध्यमों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया । जिसकी भनक लगते ही ग्राम प्रधान ने ही बंद पुलिया को जैसे ही खुलवाया तेजी से पानी का बहाव होने लगा और कुछ देर बाद लगभग एक दर्जन घरों में भरा पानी बाहर निकल गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes