शमसाबाद/ फर्रूखाबाद 29 सितंबर 2022 रामलीला कमेटी के बैनर तले हर्षोल्लास के वातावरण में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात।
शोभा यात्रा का जयकारों के मध्य स्वागत सत्कार,
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भब्य बारात में भक्तो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया,
जानकारी के अनुसार गुरुवार को राम लीला कमेठी के बेनर तले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शोभा यात्रा जिसे गुमटी महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद निकाला गया शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाई घोड़े की सवार थे अन्न देव गणों की झांकियां भी विराजमान थी धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी भगवान श्री राम की बारात की शोभा यात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया गगनभेदी जयकारे नारे लगा रहे थे राम बारात की शोभा यात्रा को देखने के लिए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ भक्तों का ताता लगा हुआ था शोभायात्रा निकल रही थी भक्तगण पूजा अर्चना के साथ जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
बरात में सबसे आगे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झांकी चल रही थी पीछे विद्या दायिनी मां सरस्वती भारत माता बजरंगबली फरसा धारी भगवान परशुराम जटाओं में विराजमान मां गंगा को समेटे भगवान भोलेनाथ सुदर्शन चक्रधारी भगवान विष्णु तथा लंकापति रावण आदि के स्वरूप शोभायमान होकर चल रहे थे। लंकापति रावण की झांकी के साथ नृत्य किया नर्तकियो का नृत्य भक्तजनों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था,
झांकी में भक्तगणों की सर्वाधिक ज्यादा भीड़ देखी गई पीछे बैंड बाजों की लहरियों के बीच सुंदर व आकर्ष क घोड़ों पर सवार दूल्हा बने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भाई लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चल रहे थे जबकि रथों पर गुरु विश्वामित्र गुरु वशिष्ट महाराज दशरथ तथा मांता जानकी को साथ राजा जनक चल रहे थे भगवान श्री राम की झांकी में कस्बे के विभिन्न स्कूलों की झांकियां भी साथ चल रही थी ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने बारात में हिस्सेदारी कर दूल्हा बने भगवान श्री राम की नयनाभिराम झांकी को देखा श्रीराम के अलावा लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न की झांकी ने भी बारातियों को आकर्षित किया नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया किया ।
श्रद्धालुओं ने जगह जगह आरती उतारी राम के रूप में शरद दुबे लक्ष्मण के रूप में आयुष दुबे भरत के रूप में उज्जवल मिश्रा तथा शत्रुघ्न के रूप में देव मिश्रा,सीता के रूप में चमन मिश्रा,विश्वामित्र के रूप में राम मोहन मिश्रा ने स्वरूप धरा इस दौरान भक्तों का उत्साह देखतेही बन रहा था भीड़ से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही भगबान श्री राम बारात की शोभा यात्रा को नगर के मार्गों से होती हुई देर शाम लंका का मैदान पहुँची जहां विद्वान पंडित योगानंद त्रिपाठी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जनक नंदिनी का विधि विधान के साथ विवाह कराया कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम एवं मां सीता को माल्यार्पण कर आरती उतारी पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया श्रद्धालुओं ने भगवान राम मां सीता के जयकारे लगाये श्रद्धालुओं ने भात के रूप में लहिया प्रसाद बाटा शोभायात्रा देर रात झांकियों के साथ जाकर श्री राम लीला भवन में विसर्जित हो गई सुरक्षा व्यवस्था की कमान कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी देख रहे थे श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर हेमचंद राजपूत महामंत्री पीयूष त्रिपाठी उपाध्यक्ष विकास गुप्ता कोषाध्यक्ष नवनीत रस्तोगी विनीत रस्तोगी श्री सिद्धिविनायक कमेटी के अध्यक्ष जोगराज राजपूत, रामकिशोर राजपूत,राजवीर राजपूत,अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार,अपना दल जिला अध्यक्ष राहुल गंगवार अमृतपुर विधानसभा सदस्यता प्रभारी विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, प्रभात त्रिपाठी नवनीत सैनी,विजय गुप्ता,श्याम मिश्र, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रिंकू कटियार,जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत सिंह जीतू भैया, सरवर अंसारी, अविनेंद्र गंगवार,संजय गंगवार मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव अवधेश पांडे रवि पांडे कन्हैया लाल भारद्वाज शशांक रस्तोगी अमित पांडे विश्वनाथ पांडे अतुल राजपूत शशांक रस्तोगी राम कुमार गुप्ता देव सिंह शाक्य सुरेश गुप्ता प्रमोद रस्तोगी अनुज रस्तोगी अमरीश रस्तोगी अंकित वर्मा पेशकार यादव बंगाली बाबू रावत आदि शोभा यात्रा की व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहे।
संवाददाता= विश्वप्रकाश चतुर्वेदी – शमशाबाद
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May