बोरे में बंद पड़ा मिला शव, पुलिस मौके पर,जांच पड़ताल में जुटी

Picsart 22 09 22 15 26 17 408

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 सितंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव जौंरा में सड़क के किनारे स्थित, यहीं के निवासी प्रेम नारायण दीक्षित के खेत के पास एक बोरा पड़ा था। जिसमें से दुर्गंध निकल रही थी। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब देखा तो अनुमान लगाया कि बंद बोरे में किसी की लाश जो सड चुकी है, हो सकती है ।
बोरे में बंद किसी अज्ञात की लाश पड़ी होने की खबर जैसे ही कुछ लोगों को मिली, तो यह खबर तेजी से फैलने लगी ।देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में लाश पड़ी होने की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयप्रकाश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने भी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थित को समझने का प्रयास किया। पुलिस बंद बोरे में पड़े शब की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी । किंतु अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज रात को ही यह बोरा कहीं से लाकर यहां डाला गया होगा । जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थान बदलकर यहां लाकर फेंका गया होगा। लाश काफी हद तक सड़ गई थी। इसलिए शरीर पर कहां चोट पहुंचाई गई। कुछ अंदाजा नहीं लग पा रहा था। मृतक के शव के पैर बंधे हुए थे। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष होने का बहां मौजूद लोग अंदाजा लगा रहे थे। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes