फर्रुखाबाद 15 सितंबर2022
जनपद मुख्यालय के नगर फतेहगढ़ मोहल्ला तलैया लैन में दास नर्सिंग होम नाम से पुराना अस्पताल संचालित है।इस अस्पताल में अधिवक्ता बृजेश पांडे की पत्नी का उपचार के दौरान निधन हो गया था । जिसे लेकर अधिवक्ता मुखर हुए और उन्होंने दो बार धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज दास नर्सिंग होम का निरीक्षण करने पर पहुंचे ,सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार व एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम एवं उनकी टीम ने अधोमानक पाये जाने पर अस्पताल को सील कर दिया। इस पर डॉ. विजय मोहन दास व अंकित मोहन दास से स्वास्थ्य विभाग के इन अधिकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। सीएमओ के निर्देशन में गठित टीम में सीएमओके साथ ही डॉ गौतम ब डॉक्टर सर्वेश भी टीम में शामिल थे । टीम आज गुरुवार वाले दिन लगभग दोपहर को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि डॉ. दास कार्यवाही नहीं करने देना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने कानून तथा नियमों का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद टीम ने अपना काम करना शुरू कर दिया । नोकझोंक तथा निरीक्षण में अवरोध पैदा करने के मामले में सीएमओ का कहना है की जिस तरह अस्पताल संचालकों ने तथा वहां अन्य लोगों ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण में बाधा डाली है। इस प्रकरण में कार्यवाही अवश्य की जाएगी ,आरोप है कि दास अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीजों के भर्ती होने की शिकायत मिली है ,जांच कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr