स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण (kidnap) का असफल प्रयास, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

kidnap
  • स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण(kidnap) का असफल प्रयास

  • आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022
कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव ग्राम शंभू नगला मजरा बराबिकू निवासी पैथान स्थित स्कूल, के ०एस० आर० डी० के प्रबंधक दिलीप कुमार पुत्र किशन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि आज दिनांक 8 सितंबर को उनके स्कूल में पढ़ने वाले छात्र स्कूल आ रहे थे। समय लगभग 8:00 बजे प्रातः जब बच्चे रास्ते में थे। उसी समय स्कूल आ रहे नगला भूल के बच्चों को फिरोज खान पुत्र खान बहादुर निवासी बराबिकू कोतवाली कायमगंज मिला । फिरोज खान शराब के नशे में था। उसने स्कूल आ रहे बच्चों में से एक बच्चे को अपनी गिरफ्त में लेकर अपहरण करने का प्रयास किया। साथ के बच्चों ने यह नजारा देखते ही घबराहट में चीख-पुकार मचाई। घबराहट के साथ बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ते हुए ग्रामीण आ गए ।जिन्हें आता देखकर बच्चे को छोड़कर फिरोज खान मौके से भाग गया । इस घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में सनसनी युक्त लहर की तरह फैल गई ।आक्रोशित लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की । कहीं क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न ना हो जाए। इसलिए सूचना पाते ही ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । जहां उसने पीड़ित बच्चे एवं उसके साथी स्कूली छात्रों तथा ग्रामीणों से बात कर जानकारी करने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना की तहरीर स्कूल प्रबंधक द्वारा पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes