-
गंगा कटान से उत्पन्न विषम परिस्थिति एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए भाकियू ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन
कमालगंज / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी संजयकुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर, क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए, गंगा की बाढ़ से विस्थापित हुए ,ग्रामीणों को समय रहते आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। नथुआपुर ग्राम पंचायत के तीन गांव धारा नगला, कल्लू नगला और भोला नगला को बचाने के लिए तत्काल तटबंध बनाए जाए जाने की जरूरत बताई गई है। कल्लू नगला और चाचूपुर कटान की स्थिति पर है। चाचूपुर तराई क्षेत्र में लगभग 8000 बीघा जमीन तराई क्षेत्र में गंगा तटीय जमीन पड़ी है। जिसके किसानों को पट्टे देकर उन्हें राहत पहुंचाई जा सकती है अतः विस्थापित परिवारों की रोटी रोजी को ध्यान में रखते हुए उनके पालन पोषण हेतु अविलंब इस जमीन को आवंटित कर पट्टे उपलब्ध कराए जाएं । भाकियू का कहना है कि जिन ग्रामीणों का सब कुछ तबाह हो चुका है। उन्हें सिर छुपाने के लिए झोपड़ी बनाने तक में काफी समय लगेगा। इसलिए इस विषम परिस्थिति को देखते हुए समस्याओं का जनहित में तत्काल निराकरण किया जाना आवश्यक है। इस अवसर अरविंद ,अनिल, सुमित, संतराम, नेकराम ,सूबेदार सहित बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी ,कार्यकर्ता तथा पीड़ित किसान उपस्थित रहे।
इनसैट:- अच्छा होता कि वाह -वाही के लिए प्रचार प्रसार के साथ समस्याओं से घिरे किसानों की ओर भी दिया जाता ध्यान
कमालगंज 8 सितंबर 2022
नगर पंचायत कमालगंज में चल रहे विशेष पर्व में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने प्रचार प्रसार के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन गंगा कटान से प्रभावित लोगों की की तरफ उन्हें देखने की फुर्सत नहीं है। ना ही उनके लिए कोई भी सहायता राशि जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई है। लोग बाढ़ से घरों के कटने से परेशान हैं । उनके बच्चे आवास एवं मकान तो दूर की बात है । सिर छुपाने के लिए एक झोपड़ी तक के लिए दर-दर भटक रहे हैं । लेकिन लोग अपनी वाहवाही लूटने में लाखों रुपए प्रचार-प्रसार में खर्च कर रहे हैं। इन लोगों को चाहिए की मानवता के आधार पर ही सही , कम से कम कमालगंज क्षेत्र के उन लोगों की की तरफ भी ध्यान दें ,जो गंगा कटान से परेशान होकर दर-दर अधिकारियों की चौखट पर भटक रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्टर =दीपक यादव
और पढें:-
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप
-
व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb