-
स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं आपस में भिड़ी जमकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 सितंबर 2022
आज विकासखंड कायमगंज में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की बैठक चल रही थी। जिसमें कला खेल निवासी किरन पुत्री हसीन तथा गढ़ीइज्जत खां की अर्शी पुत्री साकिब मीटिंग में मौजूद थी। किसी बात को लेकर अर्शा ने कुछ तल्ख टिप्पणी कर दी । इस पर बैठक ले रहे अधिकारी ने अर्शी को चेतावनी देते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही। उसी समय किरन प्रकरण में मामला कुछ तूल पकड़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच तू तू मैं में के साथ मारपीट होने लगी। अर्शी का आरोप है कि किरन ने अपने भाई इफ्तिखार और मेरे पति अली अशरफ को बुला लिया।
बताया गया कि अर्शी का उसके पति से विवाद चल रहा है। दोनों का मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि किरज, इफ्तिखार तथा अलीअशरफ ने अर्शी को खींच कर ब्लॉक के कमरे में बंद कर लिया और जमकर मार लगाई । सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस ब्लॉक पहुंच गई ।जहां से स्वयं सहायता समूह की दोनों महिलाओं को कोतवाली लाया गया और यहीं से उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों का चिकित्सीय परीक्षण ड्यूटी पर मौजूद डॉ विपिन ने किया। परीक्षण के तुरंत बाद दो भाजपा कार्यकर्ता जो अपने को पार्टी का पदाधिकारी तथा विधायक एवं सांसद का करीवी बता रहे थे। इन दोनों ने डॉ विपिन पर चिकित्सीय परीक्षण में अर्शी के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इन दोनों का कहना था कि डॉक्टरी परीक्षण पैनल गठित करके कराया जाए। किंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं को परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई पुलिस ने उन्हें कोतवाली लाने के लिए जीप में बैठा लिया । तो दोनों भाजपाई अर्शी को जीप से उतारने का प्रयास करते हुए पुलिस से नोकझोंक करने लगे। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर जीप वहां से दौड़ाकर निकाली और कोतवाली लेकर चले गए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप
-
व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug