KAIMGANJ NEWS आयुष्मान कार्ड में ‘सुस्ती’ पड़ी भारी, भड़के डिप्टी CMO: बोले- काम में लापरवाही हुई तो सीधे गिरेगी गाज

Picsart 26 03 12 17 39 10 929

KAIMGANJ NEWS –खौफनाक अल्टीमेटम: “शासन की प्राथमिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घर-घर जाकर बनाओ गोल्डन कार्ड”कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। गुरुवार को कायमगंज सीएचसी (CHC) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी CMO) डॉ. रंजन गौतम ने समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह कर्मचारियों की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ​सीएचसी सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. रंजन गौतम के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने आशा बहुओं, संगिनियों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें। उन्होंने कहा:

    • ​सबसे पहले आशा बहुएं अपना और अपने परिवार का गोल्डन कार्ड सुनिश्चित करें।
    • ​चिन्हित लाभार्थियों की सूची लेकर घर-घर दस्तक दें।
    • ​योजना का लाभ पात्रों तक पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही का मतलब सीधे कार्रवाई है।

“जिस क्षेत्र में प्रगति खराब मिली, वहां की आशा और संबंधित कर्मचारी अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें। शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना में सुस्ती का मतलब है अपनी नौकरी से खिलवाड़।”डॉ. रंजन गौतम, डिप्टी CMO

 

अधीक्षक को ‘कमांड’, खामियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

​डिप्टी CMO ने चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार को निर्देशित किया कि वे केवल रिपोर्ट न देखें, बल्कि आशाओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को तत्काल दूर करने के आदेश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के कवच से वंचित न रहे। ​बैठक खत्म होने के बाद डॉ. गौतम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल परिसर में चकाचक साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बीपीएम मोहित गंगवार, वीसीपीएम विनय मिश्रा समेत तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जो साहब के तेवर देखकर पसीने-पसीने नजर आए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आयुष्मान कार्ड में ‘सुस्ती’ पड़ी भारी, भड़के डिप्टी CMO: बोले- काम में लापरवाही हुई तो सीधे गिरेगी गाज

KAIMGANJ NEWS –खौफनाक अल्टीमेटम: “शासन की प्राथमिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घर-घर जाकर बनाओ गोल्डन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा के मंदिर में ‘कायाकल्प’ की गूंज: नन्हे सितारों ने बांधा समां, सुरभि बोलीं—अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाएं!

KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन। ​उलियापुर और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news ईरान युद्ध की आहट से मचा हड़कंप: गैस की कमी की अफवाह पर एजेंसी पर उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 11 फरवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रमजान-ए-पाक के मुक़द्दस मौके पर लाडले ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में हजारों की संख्या में शामिल हुए अकीकतमंद रोजेदार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। रहमतों, बरकतों और मगफिरत से भरे मुक़द्दस माह रमजान-उल-मुबारक के पवित्र दिनों[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत

Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes